खोटा सिक्का (कहानी)........ Counterfeit coin(story)
खोटा सिक्का
वह पापा का आख़िरी ख़त था, जिसमें उन्होंने...लिखा था बेटा तू मुझसे मिलने कब आ रही है? पर कोमल को तो अपनी बिज़ी लाइफ से फुर्सत ही नहीं थी। वह सिंगल मदर थी, अपनी बेटी की पूरी जिम्मेदारी उस पर ही थी।
पूरा दिन अपने ऑफिस में व्यस्त रहने के बाद शाम को घर आती तो बेटी से बातें करने ,खेलने में मस्त हो जाती। कब रात से सुबह होती कोमल को पता ही नही चलता।....... वह 8 साल से अपने घर ही नहीं गई थी। 2012 में उसने शिमला छोड़ा था और अब 2020 था। आखिर क्या कारण था? कि इतने सालों में कभी उसको अपने पापा मम्मी की याद नहीं आई।
ये उसकी मज़बूरी थी या कुछ और। पापा के आये इस खत ने उसे शिमला जाने पर मजबूर कर दिया। उसने अपनी 4 साल की बेटी को लिया और कार बुक की। अपनी बहुत ही नज़दीकी सहेली को फोन पर सब बताया और अपने ऑफिस , जो उसका खुद का ही था, 1हफ्ते की छुट्टी ली और अपने सहयोगी को ऑफिस की जिम्मेदारी देकर वह बहुत सुबह ही वह निकल गई शिमला के लिए।
क्यारा , उसकी बेटी सो गई थी। वो भी गाड़ी की रफ्तार के साथ पुरानी यादों में खो गई। समय भी कैसे रेत की तरह उसके हाथों से फिसलता गया और 8 साल कितनी जल्दी गुज़र गये। उसकी यादें भी चलती गाड़ी की तरह बीते समय की ओर भाग रही थी। अभी उसके 18 वे जन्मदिन की ही बात थी। वह उस दिन कितनी खुश थी, वह हो भी क्यूँ न हो पैंटींग में वह पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर आई थी। सब बहुत खुश थे, बस पापा को छोड़ कर । उसको लगा आज तो पापा जरुर खुश होंगे उसने भी पापा का नाम रोशन किया है पर ऐसा नही हुआ बजाय शाबाशी देने के उसकी डांट ही पड़ी और उसको बहुत कुछ गलत भी बोल दिया, कि ये लड़की एक दिन हमारी नाक कटा देगी। पापा को कभी भी उसका कोई काम पसंद नही आया। वह उसे पढ़ाई में सबसे आगे देखना चाहते थे।जैसे उसके दोनो भाई और दीदी थे, पर कोमल को तो बचपन से पैंटींग का शौक था।
इसी बात पर तो पिताजी उसको बिल्कुल पसंद नही करते थे। दूसरा कोमल थोड़ा आज़ाद किस्म की लड़की थी, उसको घर के काम करना नहीं पसंद था क्योंकि बचपन से उसके मन पर दर्द के गहरे निशां थे उसने हमेशा माँ को पिताजी से डांट खाते ही देखा था।
पिता जी का अपने क्षेत्र में बहुत दबदबा था। वह पुलिस के बहुत बड़े अधिकारी थे। इसलिए कोमल के दोनो भाई और बहन पिताजी की हर सही गलत बात में हाँ में हाँ मिलाते रहते थे। कोमल अपने भाई बहनों की तरह पढ़ाई में अव्वल नहीं आती थी। बस जैसे-तैसे पास हो जाती थी। 12 वीं में उसकी दूसरे नम्बर की रैंक आई तो पापा ने कहा कि इसको रोक दो ये दुबारा 12 वीं करेगी और इस बार प्रथम आएगी, पर कोमल ने मना कर दिया उसने कहा कि वह अपनी पढ़ाई से खुश है, और वह फेल तो नहीं है बस उसकी रैंक दूसरे न. पर है। तो पापा ने कहा कि जो बच्चा मेरी बात नहीं मानेगा वह मेरे घर में नहीं रह सकता। उन्होंने कोमल को घर से निकाल दिया। कोमल कभी ये समझ नहीं पाई कि पापा उस से इतनी नफरत क्यूँ करते हैं?
कोमल अपने मामा के घर पुणे चली गई । वहीं से उसने BFA किया आर्ट में और MFA भी। फिर उसकी दोस्ती रोहन से हुई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रोहन बहुत ही यथार्थवादी था। उसने कहा की हम दोनों शादी तब करेंगे जब हमारी जॉब लग जाएगी। कोमल ने कहा ठीक है। इसी बीच कोमल की माँ का देहांत हो गया। वह अपने मामा के साथ आई पर पापा ने उसको घर के अंदर नही आने दिया। वह शमशान घाट से ही वापस चली गई दिल्ली। कभी-कभी रिश्तों की खातिर बहुुत कुछ सहन करना पड़ता है। पर वह मामा जी के साथ भी नहीं गई उनके घर, क्योंकि माँ ने चोरी चुपके पैसे भेजकर उसकी पढ़ाई करवाई थी। अब माँ भी नही रही तो कौन उसका ध्यान रखता? रोहन भी विदेश चला गया और वहाँ वो भी अपनी लाइफ में बिज़ी हो गया। मामा भी कब तक उसको अपने घर पर रखते? उनके यहां भी आए दिन कुछ न कुछ उसे सुनने को मिल ही जाता। कोमल कुछ दिनों बाद दिल्ली, अपनी सहेली सोनिया के पास आ गई।
सोनिया ने उसकी जॉब एक कंपनी में लगवा दी। जहाँ उसको उसका मनपसंद काम मिल गया पेंटिग और कला प्रदर्शनी से जुड़ा। धीरे-धीरे कोमल का काम बहुत अच्छा चल निकला वह बहुत बड़ी आर्टिस्ट बन गई। उसका काम बहुत पसंद किया जाने लगा। देश-विदेश में उसका नाम था। उसने अब अपनी कंपनी खोल ली और अपने बहुत खास दोस्तों को अपनी कंपनी मे रखा। ईश्वर भी उसका साथ दे रहा था। धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा था।
कोमल का अस्तितव कोई मायने नही रखता था उसके परिवार वालों के लिए इतने सालों में कभी भी किसी ने उसे याद नही किया न उसकी कोई खबर ली। भूली बिसरी यादें और लंबा सफर और कई घंटों की थकान वाले एक नए दिन की शुरुआत। पिछली चहल-पहल भरी रात के किस छोर से किस ओर गई, पता ही नहीं चला।
खैर मै, शिमला पहुंच गई। अपने घर पहुंची तो पड़ोस की चाची से पता चला, पिताजी हॉस्पिटल में हैं उनको दिल का दौरा पड़ा था। मैं अपनी बेटी के साथ हॉस्पिटल के लिए निकल गई। पापा आई.सी.यू. में थे। मैं बडी मुश्किल से अंदर गई। इतने वर्षोँ में पापा को ऐसी हालत में देख खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाई, आखिर बेटी जो थी। डॉक्टर ने कहा की अभी 1 हफ्ते ये यही रहेंगे और आपको भी यही रहना होगा, कोई तो इनका अपना होना चाहिए यहां।
अपना और मैं???? ......मुझे कब अपना समझा किसी ने, मेरे अपने ही मेरे लिए पराए थे, अगर मेेरे दोस्त न होते तो मेरा क्या होता, मैं सोच ही रही थी, कि पड़ोस के चाचा जी जो साथ आए थे वो बोले बेटा तुम्हारे पापा 3 साल से बीमार है और अकेले भी।
मैंने कहा क्यों इनके बाकी बच्चे कहां है? ....... वो बोले सब को बुलाया, पर कोई नहीं आया सब अपनी जिन्दगी में व्यस्त है। बोलते है पापा तो बोल्ड है अपना ध्यान रख सकते हैं। तुम्हारी माँ के जाने के बाद ये लगातार बीमार रहते थे। पिछ्ले 15 दिन से ये तुमसे मिलने की रट लगाये थे, इसलिए तुमको बुलाया। बड़़ी मुश्किल से तुम्हारे दोस्तों से तुम्हारा पता मिला। कोमल को पिता पर गुस्सा और दया दोनों ही आ रहे थे। गुस्सा इसलिए कि जिन बच्चो के कारण कोमल को उपेक्षित होना पड़ा। आज वो अच्छे पढ़े -लिखे बच्चे उनके आस-पास भी नही है।
2 दिन के बाद कोमल के पिता को होश आया, तो उन्होंने कोमल को देखा और उसका हाथ पकड़कर उसको ध्यान से देखते रहे फिर हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे तो कोमल को भी रोना आ गया वो उनके पास बैठी रही। कोमल अभी होटल में रुकी थी, बेटी को वो अपने साथ ही रखती थी। पिता जी को 15 दिन बाद घर भेज दिया गया। अब वह ठीक थे, पर डॉक्टर ने कहा कि अगर अबकी बार दिल का दौरा पड़ा तो ये नही बचेंगे, इसलिए इनको टेंशन नहीं देनी है। कोमल घर पर इतने सालों बाद रुकी थी। बहुत सुनापन था जहां कभी दीवारें भी बोलती थी, आज वहाँ सन्नाटा था। कोमल ने पिता जो से कहा कि उसको आये 25 दिन हो गये वो वापस जाना चाहती है तो पिताजी एकदम उदास हो गये बोले तेरी बेटी के साथ मेरा मन लग गया है तू यही रह मेरे साथ अपने पति को भी यही बुला लें मैं भी मिल लूँगा उससे।
कोमल क्या बोलती उनको, क्योंकि क्यारा कोमल की बेटी भी उसकी खुद की बेटी नहीं थी। वह उसे 4 साल पहले कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली थी। पर पिताजी ये सब नहीं समझते, इसलिए मैंने उन्हें कुछ नहीं बताया कि उसने तो अभी शादी ही नहीं की, उसने सोचा फिर कभी बाद में बता देगी, जब ये पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। उसने पापा से कहा कि उसका पति है ही नहीं उसकी मृत्यू हो गई है और क्या कहती वो? वो समझ नहीं पा रही थी, कि इस समय
ऐसी हालत में पिता को किसके सहारे छोड़ कर जाए। उसने कहा कि आप भैया और दीदी के पास इंग्लैंड चले जाओ। आप तो उनको बहुत पसंद करते हैं। पिता समझ गये कि कोमल क्या कहना चाहती है?
पिता ने कहा कि मेरी परवाह किसी को नहीं है। सब मेरी ये करोड़ों की प्रॉपर्टी चाहते हैं कई बार इसको लेकर झगड़े भी हुए मैं सब दे भी देता, पर मैंने कहा की तीन हिस्सें होंगे मेरी प्रॉपर्टी के। तो सब ने कहा क्यों तीन क्यों? मैंने कहा कोमल भी है उसका हिस्सा भी है।
तो वे बोले आज अचानक कोमल की याद क्यों? उसको तो आपने बेदखल कर दिया है। मैंने कहा कि वो मेरी भूल थी मुझे अपनी गलती समझ आ गई है अब मैं उसको सुधारना चहता हूँ।
कोमल ने कहा कि पिताजी मुझे कुछ नहीं चाहिए आप सब उनको दे दो और आराम से उनके साथ रहो। "पर मैं नहीं रहना चाहता उनके साथ वो सब मतलबी हैं बस अपने बारे में सोचते हैं।" पापा एकदम से गुस्से से बोले। मैैंने इस समय उनको आराम करने दिया क्योंकि मैं उनको टेंशन नहीं देना चाहती थी। आज भी पापा वैसे ही हैं सिर्फ खुद के बारे में ही सोंचना। मैने ऑफिस से 15 दिन की छुट्टी और ली। अपने भाई और बहन को फोन कर शिमला बुलाया। बोला पापा अब इस दुुनिया में नहीं रहे अब, पाॅपर्टी के बारे में बात करनी है। ऐसा कहने के लिए पापा ने ही बोला था। 1हफ्ते में सब आ गए।
मुझे देख कर सब हैरान थे। उनके भी परिवार थे सब खुश थे, अपने परिवार में । मैंने पापा के बारे में कोई बात नहीं की। पापा को चाचा जी के घर रहने भेज दिया दो तीन दिन के लिए। प्रॉपर्टी की कीमत लगवायी डेढ़ करोड़ की थी। मैंने कहा कि तुम लोग अपना हिस्सा ले लो, पर वो बोले कि तुमको पापा की प्रॉपर्टी से कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि पापा तुमसे नफरत करते थे तो वो तुम को क्यों देंगे कुछ भी? मैंने कहा कि वो मुझसे कभी नफरत करते ही नहीं थे, मेरी बात सुनकर मेरे भाई बहन हैरान थे। मैं बोली क्यों आप लोग हैरान क्यों हो? कोमल हँसते हुए बोली, आपकी सारी चालाकियाँ मुझे समझ आ चुकी है भैया और दीदी। बस इस प्रॉपर्टी को पाने के लिए आपने मुझे सारी उम्र पापा से दूर रखा उनके मन में मेरे प्रति जहर घोला।
आपने ऐसा क्यूँ किया मुझे इसका जवाब दो? भैया बोले तो क्या करते? तू हमेशा से क्रिएटिव माईंड थी हर चीज़ में आगे। बस पढ़ाई में हम आगे थे। पापा हमेशा कहते थे अपने सभी दोस्तों में .
...."कोमल बहुत आगे जाएगी मेरा नाम रोशन करेगी, वह बिल्कुल मेरे जैसी है।" हम लोगों को तो वो किताबी कीड़ा कहते थे। तू हमेशा से पापा के गुस्से से डरती थी, हमने इसका फायदा उठाया। कोमल उनके इरादे जानकर आश्चर्यचकित रह गई। उसको अपने भाई बहन से आज घृणा हो रही थी। उसने तुरंत बोला कि पापा तो अब रहे नहीं और ये रही उनकी वसीयत जो मेरे नाम है क्योंकि अन्त समय में आप दोनों तो बार-बार बुलाने पर भी नहीं आए, तो उनके वकील ने मुझे ये अभी दी है।
दोनों भाई बहन गुस्से से कोमल को बुरा भला कहने लगे कि ये तुम्हारी चाल है पापा से चालाकी से तुमने ये काम करवाया है।
उसने सब गवाहों को बुलाया और वकील को बोला कि आप इनसे बात करो। वकील ने कहा कि जब आप लोग कोमल को उसका हिस्सा नहीं दे रहे थे और अपने पापा से आए दिन इस प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा करते रहे और अन्त समय में बुलाने पर भी नहीं आए तो तुम्हारे पापा ने 10 गवाहों और जज के सामने अपनी सारी प्रॉपर्टी कोमल के नाम कर दी। तुम दोनों के लिए बस वो 10-10 लाख की 2 एफ. डी छोड़ गए हैं ले लेना। दोनों ही चिल्लाते हुए अपना सा मुहँ लेकर चले गए। कोमल उन दोनों को जाता देखती रही और सोचती रही कि कैसे ,कब ,कहां ये खून के रिश्ते भी बदल जाते हैं ? सिर्फ पैसे के लिए और उसके पापा भी ये सब दूसरे कमरे में बैठे सुन रहे थे। कोमल ने कमरे में आकर पापा को देखा, तो वो रो रहे थे।
कोमल ने पापा से कहा कि मैं और आप हमेशा यहीं रहेंगे। पापा भीगी पलकों से मुस्कुरा रहे थे क्योंकि आज उनकी बेटी उन्हें मिल गई थी। कोमल ने वहीं अपने ऑफिस की एक ब्रांच खोली और अपना काम शुरु कर दिया। उसकी बेटी जिसे कोमल ने कानुनन गोद लिया था क्योंकि वो उसको कूड़ेदान में पड़ी मिली थी। आज उसको भी अपने नाना मिल गए थे। दोनो बहुत खुश थे। कोमल ने पापा को कभी नहीं बताया की क्यारा उसकी बेटी अपनी नहीं, बल्कि उसकी गोद ली हुई बेटी है। आज कोमल ने साबित कर दिया कि वो खोट सिक्का नही है।
शिक्षा........हर बच्चे की अपनी खासियत होती है उसकी अपनी रुचि और अपनी पहचान होती है। माता पिता को ये समझना चाहिए।
शिक्षा........हर बच्चे की अपनी खासियत होती है उसकी अपनी रुचि और अपनी पहचान होती है। माता पिता को ये समझना चाहिए।
______________________________________________
English Translation
Counterfeit coin
That was the last letter of the father, in which he had written ... Son, when are you coming to meet me? But Komal was not free from her busy life. She was single mother, the responsibility of her daughter was on her.
After being busy in his office for the whole day, when he came home in the evening, he used to enjoy talking to the daughter and playing. Komal does not know when it happens from night to morning …… She did not go to her house for 8 years. He left Shimla in 2012 and now it was 2020. What was the reason? That he never remembered his father's mother in all these years. Was it his strength or something. This letter from father forced him to go to Shimla. He took his 4-year-old daughter and booked the car. She told her very close friend all over the phone and took 1 week leave from her office, which was her own, and she left for Shimla very early in the morning giving responsibility to her colleague for office.
Kiara, her daughter was asleep. She too got lost in nostalgia with the speed of the car. Time also slipped from his hands like sand and how quickly 8 years passed. Her memories were also running towards the past like a moving vehicle. It was just his 18th birthday. How happy she was that day, no matter why she came in panting, she came first in the entire state. Everyone was very happy, except for Dad. He felt that the father would be happy today, he too has illuminated the name of the father, but it did not happen, instead he gave a scolding for giving praise and told him a lot wrong that this girl will one day bite our nose. Papa never liked any of his work. He wanted to see him at the forefront of studies. As both of his brothers and sisters were there, Komal was fond of panting since childhood. Father did not like him at this point. The second Komal was a little independent girl, she did not like to do household chores because she had deep pains of pain on her mind since childhood, she always saw mother scolding her father.
Father had a lot of influence in his area. He was a very senior police officer. Therefore, both brother and sister of Komal kept saying yes to every right and wrong thing of father. Komal did not top the studies like her siblings. Just like it used to pass. When the rank of his second number came in 12th, Papa said that stop it, it will do 12th again and this time it will come first, but Komal refused. She said that she is happy with her studies, and she is not a failure. Just his other rank. But then father said that the child who does not listen to me, cannot stay in my house. They left Komal out of the house. Komal could never understand why father hates her so much?
Komal went to her maternal uncle's home in Pune. From there he did BFA in art and MFA again he became friends with Rohan. Gradually, this friendship turned into love. Rohan was very realistic. He said that both of us will get married when we get a job. Komal said okay. Meanwhile, Komal's mother died. She came with her maternal uncle, but the father did not let her enter the house. She went back from the crematorium to Delhi, she did not even go with her maternal uncle, because her mother had secretly sent her money and studied her. Now, if the mother is no more, who would take care of her? Rohan also went abroad and there he became busy in his life. How long did maternal uncle also keep him at home? He would have got something to listen to here too. After a few days, Komal came to Delhi with her friend Sonia.
Sonia got her job in a company. Where he got his favorite work associated with painting and art exhibition. Gradually Komal's work went very well and she became a very big artist. His work became very well liked. His name was in the country and abroad. He now opened his own company and kept his very special friends in his company. God was also supporting him. Slowly everything was going well.
Komal's existence did not matter to his family, in all these years, no one has ever remembered him or taken any news of him. The forgotten memories and the long journey and the beginning of a new day with many hours of fatigue. Did not know which side of the last bustling night went to which end.
Well I reached Shimla. When she reached her house, she came to know from the aunt of the neighborhood, that she was in the hospital with a heart attack. I left for hospital with my daughter. Papa ICU Were in I barely went inside. Seeing Papa in such a condition for so many years could not stop him from crying, after all, he had a daughter. The doctor said that this will be the same for 1 week and you will have to stay the same, someone should have their own here.
Myself and I …… When did you think of me as someone, I was thinking that the uncle of the neighborhood who came along said that your father has been ill for 3 years and alone. I said, where are the other children? ....... he called everyone, but no one came, everyone is busy in his life. Father says he is bold and can take care of himself. After your mother left, he was constantly ill. For the last 15 days, they had ridden to meet you, so called you very difficult and got your address from your friends. Komal felt both anger and pity on her father. Anger because Komal had to be neglected due to the children. Today those good educated children are nowhere.
After 2 days Komal's father regained consciousness, so he looked at Komal and kept looking at him carefully and then folded his hands and apologized, Komal also cried and she sat beside him. Komal still stayed in the hotel, she kept the daughter with her. Father was sent home after 15 days. Now he was fine. But the doctor said that if he had a heart attack this time, he would not survive. They do not have to be tensed. Komal stayed at home after so many years. There was a lot of hearing where once walls used to speak, today there was silence. Komal told father Jo that it has been 25 days since she wants to go back, father became very depressed, said that I have felt like with your daughter, stay here and call your husband with me, I will meet you too. .
What Komal would say to them because Kiara Komal's daughter was not her own daughter. She found him lying in a garbage dump 4 years ago. But father does not understand all this, so he did not tell them that he has not married yet, he thought that he will tell me again later, when they will be completely cured. She told father that she does not even have a husband, she has died, what would she say? She could not understand that by leaving the father with whom she left. He said you go to England near brother and sister. You like them very much. The father understood what Komal wanted to say?
The father said that no one cares about me, they all want my property for crores of rupees, many times I would give it to everyone, but I said that there will be three parts of my property, so everyone said why three? I said, gentle is also a part of it. So he said, why suddenly remember Komal? You have evicted him. I said that it was my mistake, I have understood my mistake, now I want to rectify it.
Komal said, Father, I don't want anything, give it to all of them and be comfortable with them. "But I don't want to be with them. They are all mean and just think about themselves." My father said with anger. I let them rest this time because I did not want to give them tension. Even today, father is the only one to think about himself. I took 15 more days off from office. Call her brother and sister and call Shimla. Said father is no more, now we have to talk about the property. Papa only asked to do this. Everyone arrived in 1 week.
Everyone was surprised to see me. He too had family, everyone was happy in his family. I did not talk about Papa. Dad was sent to stay at uncle's house for two to three days. The property was valued at 1.5 crore. I said that you guys take your share, but they said that you will not get anything from Papa's property because Papa used to hate you, then why would he give anything to you? I said that he never hated me, my siblings were surprised to hear me. I said why are you surprised? Daughter said with a soft laugh, I have understood all your tricks, brother and sister. Just to get this property, you kept me away from my father all my life, he poisoned me in his mind.
Why did you answer me like this? Brother, what would he have done? You were always creative mind ahead in everything. We were just ahead in studies. Papa always used to say to all his friends ..... "Komal will go very far and make my name light, she is just like me." We used to call them bookworms. You were always afraid of Papa's anger, we took advantage of it. Komal was surprised to know his intentions. He was hating his siblings today. He immediately said that Papa is no longer there and this is his will which is in my name because in the last time both of you did not come even on repeated calls, so his lawyer has given it to me now. Both siblings angrily said good to Komal that this is your trick, it has been done cleverly by Papa.
He called all the witnesses and told the lawyer that you talk. The lawyer said that when you were not giving Komal part of it and kept fighting with your father for this property on the day he came and did not even come to call at the last moment, then your father gave all his property in front of 10 witnesses and the judge Komal was named. 2F of 10-10 lakhs for both of you. D. has left to take. Both of them went away with their mouths screaming. Komal kept watching both of them and wondered how, when, where did these blood relations also change? Just for the money and his father was listening to all these sitting in another room. Komal came into the room and saw Papa, then he was crying.
Komal told father that I and you will always be here. Papa was smiling with wet eyes as he got his daughter today. Komal opened a branch of her office there and started her work. Her daughter whom Komal had adopted for Kanunan as she was found lying in the dustbin. Today he too got his grandfather. Both were very happy. Komal never told Papa that her daughter, her adopted daughter. Today Komal proved that she is not a bad coin.
Moral of the story........ Every child has his own specialty, his own interest and his own identity. Parents should understand this.
Ati sunder
जवाब देंहटाएंBahut acchi likhi h
जवाब देंहटाएंKahani bahut sunder likhi h
जवाब देंहटाएंEk alag kahani h
जवाब देंहटाएंसही शीर्षक दिया है, कहानी अच्छी है।
जवाब देंहटाएंBahut sunder likha hai
जवाब देंहटाएंYe kahani sabko motivate karti h
जवाब देंहटाएं